घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय, कौन नही चाहता कि उसके घर में सुख शांति हो और धन की वर्षा होती रहे? लेकिन लाख कोशिश करने पर भी ऐसा कर पाना काफी मुश्किल है| आप इसके लिए पूरा जोर लगा देते हैं फिर भी स्थिति सुधरने का नाम नही लेती| अगर आपके जीवन में ऐसी स्थिति है तो यहाँ दिए गए घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय जरुर आजमायें|

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय
घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तो आपको घर में ज्योतिष के अनुसार वर्जित वस्तुओं को नही लाना चाहिए| ज्योतिष के अनुसार हमारे आसपास की वस्तुएं हमें किसी न किसी तरह से प्रभावित ज़रूर करती हैं| यदि कुछ विशेष वस्तुओं से परहेज न किया जाए तो वे बर्बादी की मुख्य वजह भी बन सकती हैं|

घर में किसी जहाज की तस्वीर रखना – घर में किसी भी जहाज की तस्वीर रखना अच्छा नही माना जाता| जहाज की तस्वीर आपसी मनमुटाव और दुर्भाग्य की निशानी है| भले ही जहाज की तस्वीर बहुत ही मनमोहक हो लेकिन वास्तु के अनुसार इसकी तस्वीर को घर से सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के अनुसार दूर ही रखना चाहिए|

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के तहत घर में हिंसक जानवरों के चित्र को लगाने से बचना चाहिए| यदि आप कोई ऐसे जानवर की फोटो लगाते हैं तो इसका प्रभाव घर के सदस्यों की मनोवृत्ति पर भी पड़ने लगेगा| घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाए रखने के लिए राक्षसों की तस्वीरों को लगाने से भी बचना चाहिये|

बहुत से लोगों को प्रकृति से प्यार होता है| इसलिए वे अति उत्साहित होकर झील या झरने की फोटो को घर में लगा लेते हैं| लेकिन उन्हें इस बात का पता नही रहता कि इस तरह की तस्वीर उनकी बचत को प्रभावित कर सकती है| जल स्त्रोत की कोई भी तस्वीर वास्तु के अनुसार खर्च बढ़ाती है और बचत को कम करती है|

वैसे तो भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के रूप में बहुत उपयोगी है लेकिन घर में कभी भी भगवान शिव के रौध्र रूप की तस्वीर नही रखना चाहिए| ऐसा करने से आपके घर में अशांति फ़ैल सकती है और आपका वैभव नष्ट हो सकता है|

पति पत्नी के बीज प्रेम और घर में शांति के लिए घर में कभी भी ताजमहल की तस्वीर न लगायें| हांलांकि ताजमहल कला का एक अभूतपूर्व उदहारण है लेकिन वास्तु के मामले में ये सही प्रभाव नही देता है| आप भूलकर भी घर में ताजमहल की तस्वीर न लगायें|

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के अंतर्गत महाभारत की तस्वीर घर में रखने से बचें| महाभारत की कुछ तस्वीरें आपका मन मोह सकती हैं| लेकिन उन्हें अपने घर की दीवार पर कभी न लगायें वरना आपको घर में अशांति, कलह और उपद्रव का सामना करना पड़ेगा|

किसी भी तरह के मनमुटाव या दरिद्रता से बचने के लिए घर में जूते-चप्पल इधर-उधर न पटकें| घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के रूप में गाय को रोज रोटी देना भी काफी अच्छा होता है| घर की पहली रोटी गाय के लिए ही बनायें और खाना खाने से पहले गाय को ये रोटी दें|

घर का मंदिर ईशान कोण में बनायें और यहाँ पर एक ताम्बे के कलश में जल भरकर रखें| घर में जब आरती करें और धूप या दिया लगायें तो उसे कभी भी फूंक मारकर न बुझायें|

घर को हर तरह की नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार के सामने एक स्वस्तिक का चिन्ह जरुर बनवाएं|

वास्तु के अनुसार जिस घर में साफ़ सफाई रहती है उसी घर पर वास्तु देव की कृपा रहती है| इसलिए घर में हर कोने कोने को साफ़ सुथरा रखना चाहिए| घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के रूप में सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर में जाले न लगने दें|

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के रूप में शनिवार को यह उपाय करें| इस दिन सुबह स्नान आदि से निपटने के बाद पीपल का एक पत्ता तोड़कर ले आयें| अब इस पर सफ़ेद चन्दन के प्रयोग से गायत्री मन्त्र लिखकर इसकी पूजा करें| अब इसे घर में कहीं छिपाकर रख दें| ऐसा करने से आपके घर में शांति और समृद्धि आने लगेगी| यदि आप अधिक दौलत पाना चाहते हैं तो इसे घर की तिजोरी में ऐसे रखें कि इस पर किसी की निगाह न पड़े| इस पत्ते को हर शनिवार बदल देना चाहिए|

यदि आपके घर में आये दिन विवाद होता रहता है तो आपको घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय करने होंगे| इसके लिए आप आंटा शनिवार के दिन पिसवाएं और उसमें 100 ग्राम काले चने भी मिला दें| घर में सुख शांति और समृद्धि लाने में यह उपाय बहुत कारगर होता है|

पति-पत्नी के बीच कभी-कभी विवाद होना संभव है| लेकिन यदि प्रतिदिन आप दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है तो आपको घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय तुरंत करना चाहिए| आप घर में एक लाल रंग की सिंदूर की डिबिया लेकर आयें| इसमें 11 गोमती चक्र को डालकर रखें| ऐसा करने से पति पत्नी के बीच से सभी विवाद समाप्त हो जायेंगे|

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय के रूप में जब भी आप रसोई में रोटी बनायें तो तवे को चूल्हे पर रखने के बाद ठन्डे पानी के छींटे मारें| ऐसा करने से घर में प्रेममय माहौल रहता है|

यदि आप घर में सुख शांति समृद्धि लाने का संकल्प कर चुके हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि घर में कोई भी टूटा फूटा बर्तन, कांच या पुराना लोहा न पड़ा हो| ऐसी वस्तुएं वास्तु के अनुसार घर की अशांति का कारण बनती हैं|

घर में सुख शांति और समृद्धि लाने में पति पत्नी दोनों को सहयोग करना चाहिए| पति पत्नी में सहयोग भी भावना रहें और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहे इसके लिए पत्नी को दो पीली या सोने की चूड़ियाँ अवश्य पहननी चाहिए|

ज्योतिष के अनुसार घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय काफी प्रभाव उत्पन्न करते हैं यदि इसके साथ दूसरे प्रयास भी साथ में किये जाएँ| घर में एक दूसरे को समझने का प्रयास करना चाहिए और जितना हो सके सहयोग की भावना विकसित करनी चाहिए| इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा|

किस्मत का ताला खोलने के लिए उपाय

[Total: 0    Average: 0/5]