नजर सुरक्षा कवच

नजर सुरक्षा कवच

नजर सुरक्षा कवच, कई चीजें और कुछ बातों के साथ-साथ रूप-सौंदर्य को अक्सर किसी की नजर लगने से बचाकर रखा जाता है। इसका अर्थ होता है उसे बुराई से बचाकर रखना। यह बुराई एक तीखी नजर की होती है। अच्छाई को असरहीन कर डालती है या कई बार पूरी तरह से बिगाड़ देती है।

नजर सुरक्षा कवच
नजर सुरक्षा कवच

आपसभी ने देखा होगा कि एक मां जब भी बच्चे को सजाती-संवारती है, तो उसके माथा पर अपनी आंखों के काजल का टीका अवश्य लगाती है। यह टीका एक सुरक्षित आंखों की नजर का होता है, ताकि किसी दूसरे की आंखों के बुरी नजर से बचाकर रखा जा सके।

नजर सुरक्षा कवच

इसके बावजूद कई नजरें ऐसी होती हैं, जो नुकसान पहुंचाने की ताक में लगी होती हैं, उनसे बचाव के लिए जरूरी है कि नजर सुरक्षा कवच का उपयोग किया जाए। यह कवच यंत्र-तंत्र के अलावा मंत्र और टोने-टोटके का हो सकता है।

लाकेट या ताबीजः

बुरी नजर से बचाने के लिए इस्तेमाल में आने वाला लाॅकेट या ताबीज का चलन आज भी बहुत होता है, जो ज्योतिषीय सलाह या आध्यात्मिक गुरु के दिशा-निर्देश के बाद धारण किए जाते हैं। ये विभिन्न तरह के हो सकते हैं। काले या लाल धागे में पिरोये मोती, रूद्राक्ष या फिर तांबे, चांदी में मढ़े रत्न होते हैं। लोग इन्हें अपनी क्षमता और आर्थिक स्थिति के अनुसार बनवाते हैं।

नजर सुरक्षा कवच

इनका संबंध हनुमान की शक्तिशाली गदा से होता है, जो बुरी नजरों का संहार कर देते हैं। कुछ लाॅकेट देवी काली या दुर्गा के मंत्रो से अभिमंत्रित किए जाते हैं, तो कुछ साबर मंत्र से। इनके द्वारा काम रूकने, घर बनाने में अड़चनें, बच्चों की पढ़ाई में बाधा आने, कारोबार को संभालने, बीमारियों से बचाने और घर-परिवार में खुशहाली लाने जैसे उपाय किए जाते हैं।

शनि कवचः

जो लोग जन्म कुंडली के अनुसार शनि की साढ़े साती या ढय्या से परेशान होते हैं, वे बुरी नजर के तुरंत शिकार हो जाते हैं। ऐसे लागों के लिए शनि कवच बहुत ही उपयोगी होता है। इस कवच को पूजा कर गले में धारण करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है।

नजर सुरक्षा कवच

पूजा सूर्यपुत्र शनिदेव की की जाती है। कई बार नजर दोष की वजह से बना-बनाया कार्य बाधित हो जाता है या घर में परेशानियां और उलझनें बढ़ जाती हैं। दुश्मन टोना-टोटका अपनाकर अपनी स्वार्थ पूर्ति करते हैं। इस स्थिति में विशेष किस्म की सुरक्षा पाने के लिए शनिवार या मंगलवार की सुबह नजर दोष निवारण कवच धारण करना चाहिए।

विधिः नजर सुरक्षा कवच को धारण करने से पहले स्नान आदि के बाद कवच को गंगाजल से शुद्ध किया जाता है। पूर्व दिशा में बैठकर धूप-दीप जलाने के बाद दाएं हाथ में कवच को लेकर एक माला यानी 108 बार शनि मंत्र का जाप करना चाहिए है।

नजर सुरक्षा कवच

उसके बाद हनुमान चालिसा का पाठ कर श्रद्धपूर्वक कवच को धारण किया जाना चाहिए। यह कवच न केवल जीवन मंे सफलता और यश प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि भूत-प्रेत और बुरी नजरों की अदृश्य ताकतों से भी बचाता है। जाप किया जाने वाला शनि मंत्र हैः- प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः!

काला धागा

बुरी नजर से बचाव के लिए काला रंग बहुत कारगर माना गया है। जैसे काला टीका, देवी काली, अमावस्या की अंधेरी काली रात, काला कुत्ता, कौवा, काला तिल और काला धागा बुरी नजरों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। छोटे या बड़े बच्चे हों या फिर स्त्री और पुरुष उन्हें काला धागा बांधा जाता है। इसके पीछे सदियों से मान्यता चली आ रही है कि बुरी नजर काले धागे से टकराकर वपस लौट जाती है।

नजर सुरक्षा कवच

काला धागा या काला टीका नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है और उसकी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है। वैसे इसका उपयोग ज्यादातर छोटे बच्चों के ऊपर किया जाता है, जो काफी कारगर साबित होता है।

नजर सुरक्षा कवच

एक मान्यता के अनुसार काला धागा या काला टीका धारण करने वाले व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। विज्ञान में काला रंग सभी रंगों को सोख लेता है, उसी तरह से यह समस्त बुराइयों को खत्म कर देता है। शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति को काला बांधना चाहिए। यह न केवल अप्रत्याशित बाधाओं से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि आर्थिक तरक्की भी दिलवाता है।

अन्य अचूक उपाय

  • घर या दुकान को बुरी नजर से बचाने के लिए नारियल को काले कपडे में बांधकर घर से बाहर इस तरह से टांग दिया जाना चाहिए, ताकि वह दूसरों की नजर में बना रहे।
  • नया मकान बनने के दौरान उसकी चैखट पर काले धागे से पीली कौड़ी बांध देना चाहिए। कुछ लोग नजर सुरक्षा कवच के रूप में उल्टा सूप, झाड़ू और चप्पल आदि भी बांधते हैं। उल्टी कालिख लगी मिट्टी की हांडी या देवी काली का चेहरा भी बुरी नजर से बचाता है।
  • बुरी नजरों का बचाव के लिए मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर जाएं। उनके कांधे पर लगा सिंदूर माथे पर तिलक के रूप में लगा लें। यह बहुत ही प्रभावशाली असर देता है।
  • विशेषकर बच्चे को काले धागे में पीली कौड़ी को छेदकर पहनाने से उसे बुरी नजर से बचाया जा सकता है।
  • बच्चों पर लगी नजर को पुराने कपड़े के साथ किए जाने वाले टोटके से बेअसर किया जाता है। सात बिंदियों और पुराने कपडे के साथ बच्चे के सिर पर 21 बार घुमाकर नजर उतारें। तुरंत उन्हें आग में जला दें। इससे बच्चे पर लगी नजर खत्म हो जाती है।
  • दुकान पर लगी नजर को खत्म करने के लिए थोड़ी फिटकरी से दुकान के बाहर 31 बार जाकर नजर उतारें। उसे किसी चैराहे पर जाकर उत्तर की दिशा में फेंक दें और तुरंत वापस लौट आएं।
  • नजर दोष के शिकार किसी व्यक्ति की नजर उतारने का एक टोटका राई, नमक, आटा और सात सूखी मिर्च के साथ किया जाता है। इन सामग्रियों को नजर दोष से प्रभावित व्यक्ति के सिर पर सात बार घुमाकर आग में डाल दें। मिर्च जलने से आने वाली गंध से नजर दोष का पता चल जाता है।
  • नजर दोष की सुरक्षा के लिए घर के निकट किसी पेड़ की जड़ में शाम को थोड़ा कच्चा दूध डालें। उसके बाद गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती जालाएं। इससे न केवल नजर दोष से बचा जा सकता है बल्कि इसकी शिकायत को भी खत्म किया जा सकता है।
  • लहसुन भी नजर सुरक्षा कवच का काम कर सकता है। इसे काले कपड़े में लपेटकर काले धागे से वाई भुजा में बांध लें।

लड़की पटाने का वशीकरण मंत्र

[Total: 1    Average: 5/5]