घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय, यदि घर में हर दिन लड़ाई झगड़े होते रहें तो सब सुविधाओं के बाद भी इन्सान खुश नही रह सकता| इन्सान को जीवन का सुख भोगने के लिए यह ज़रूरी है कि उसके घर में शांति हो और घर के सदस्य आपसी विश्वास और प्रेम की भावना से रहें| यदि आपके घर में सुख शांति नही है तो यहाँ दिए गए घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय अवश्य करें|

शाम के समय आधा किलो गाय का कच्चा दूध लें और नौं बूंदें शहद की मिलाकर किसी साफ़ बर्तन में रखें| अब स्नान करके साफ वस्त्र पहनकर घर में सभी जगह इस दूध के छींटे मारे दें| पूरे घर में इस तरह से छींटे मारने के बाद बचा हुआ दूध घर के मुख्य द्वारा के सामने धार बनाकर गिरा दें| ऐसा करते हुए अपने इष्टदेव का स्मरण करें| घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में इसे 21 दिनों तक लगातार करने से घर में अपूर्व शांति आती है|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय
घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में सुख शांति बनाये रखने के लिए पूजा के स्थान पर आपको हर मंगलवार पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए| इसके साथ ही कपूर और अष्टगंध की सुगंध से घर को महकाएं| ऐसा करने से आपका घर में सुख शांति आएगी|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में अच्छा माहौल बनाये रखने के लिए हर गुरुवार और रविवार को घी को गुड़ के साथ मिलाकर कंडे के अंगारों पर डालकर धुआं करें|

यदि आप घर में सुख शांति चाहते हैं और घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय करना चाहते हैं तो आपको रात में सोने से पहले किसी साफ पीतल के बर्तन में कपूर जलायें| कपूर को जलाने से पहले घी में डुबो लें| ऐसा करने से न केवल घर के लड़ाई झगड़े शांत होंगे बल्कि आपकी गहरी नींद भी आयेगी|

घर के लड़ाई झगड़े समाप्त करने के लिए हफ्ते में एक बार गुगुल कपूर की धुनी घर में अवश्य करें| यह घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में बहुत ही सरल उपाय है|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में सुख शांति बनाये रखने के लिए एक सूत का सफ़ेद धागा लेकर हनुमान मंदिर जाएँ| इस धागे को हनुमान जी के सिंदूर से रंग दें| अब इस धागे को घर लेकर आ जाएँ और घर के मुख्य द्वार पर बाँध दें| ये छोटा सा उपाय करने पर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगेगा|

कभी-कभी ऐसा होता है कि घर का एक सदस्य बहुत बुरा व्यवहार करने लगता है| आपको उसकी गुस्सा या असहयोग का कोई ख़ास कारण नज़र नही आता| यदि ऐसा है तो आप घर के उस सदस्य की कोई पुरानी वस्तु शनिवार के दिन किसी भिखारी को दे दें| यह उपाय करने से उसका व्यवहार बदलने लगेगा और वह शांत होने लगेगा|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में शिव की भक्ति का विशेष महत्व है| आप सोमवार के दिन एक पानी वाला नारियल और थोड़ा सा गाय का कच्चा दूध लेकर शिव मंदिर जाएँ और वहां पर भोंलेनाथ को प्रणाम करके नारियल फोड़ें| इस नारियल के पानी को किसी कटोरी में इकठ्ठा कर लें| अब इसमें गाय का दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं| अब थोड़ा सा दूध बचा लें और घर लेकर आ जाएँ| अब खीर बनायें और इस नारियल का पानी वाला दूध उसमें डाल दें|

अब इस खीर को घर के सभी सदस्यों को खिला दें| इस उपाय को करने से घर के सारे सदस्य आपस में प्रेम पूर्वक बर्ताव करने लगेंगे|

घर में होने वाले सभी मनमुटाव और लड़ाई झगड़ों को रोकने के लिए बुधवार को गणेश मंदिर में मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएँ| इन लड्डुओं में थोड़े से तुलसी के पत्ते और चने मिला दें| अब प्रसाद को घर के हर एक सदस्य को प्रेमपूर्वक खिला दें| ऐसा करने से आप उनके व्यवहार में काफी अच्छे और सकारात्मक बदलाव देखेंगे|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में सत्यनारायण जी की कथा का भी विशेष महत्व है| इस कथा को करने से घर के अन्दर एक सकारात्मक माहौल बनेगा|

घर में यदि सकारात्मक ऊर्जा रहती है तो लड़ाई झगड़े होने की गुंजाईश भी ख़त्म हो जाती है| इसके लिए घर में तुलसी का पौधा लगायें और नित्य उसके सामने शाम के समय दीपक जलाएं| अगर आप ऐसा नही कर रहे हैं तो आज से ही करना शुरू करें| तुलसी माता आपके घर की अशांति को दूर करने में ज्यादा वक्त नही लेगीं|

यदि आप गौमाता की सेवा करते हैं तो आपके घर से अशांति कोसों दूर रहती है| आप जब घर में रोटी बनायें तो घर की पहली रोटी गाय माता के लिए बनायें| रात में चने की दाल भिगोने के लिए रखें और सुबह उसे गाय माता को खिलाएं| यह घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में काफी अच्छा उपाय है|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

एक चुटकी भर केसर पानी में डालकर स्नान करें और इसके बाद घर में पूजा पाठ करें| केसर का तिलक नाभि पर लगायें| इस उपाय को 65 दिनों तक लगातार करने से घर का कलह शांत करने में अभूतपूर्व सफलता मिलती है|

घर के लड़ाई झगड़े शांत करने के लिए गुरुवार के दिन मांस खाने से बचें| इस दिन संभव हो तो साबुन का इस्तेमाल भी न करें| इस दिन गरीबों में दान करें और घर के सभी सदस्य केले के पेड़ की पूजा करें| यदि केले का पेड़ घर के अन्दर ही है तो रोज उसकी सेवा करनी चाहिए|

पति पत्नी के बीच घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में देवी मंदिर में सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व है| सुहागिन स्त्रियों को सिंदूर का दान करने से भी दाम्पत्य जीवन के कलह से मुक्ति मिलती है|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

नमक के प्रयोग से घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय किये जा सकते हैं| घर की नकारात्मक ऊर्जा को निकाल बाहर करने के लिए नमक युक्त पानी से घर के सभी कमरों में पोछा लगायें| इससे घर की अशांति धीरे-धीरे चली जायेगी|

यदि पति पत्नी की आपस में नही बनती हो और वे आये दिन झगड़ते रहते हों तो घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय में यह उपाय शीघ्र ही कर लें| इसमें पति को पत्नी के तकिये के नीचे कपूर तथा पत्नी को पति के तकिये के नीचे सिंदूर रखें| यह कार्य सोने से पहले करें|

सुबह उठें और कपूर को जला दें और सिंदूर को बहार कहीं फैंक दें| ऐसा करने से पति पत्नी के बीच झगड़े की स्थिति समाप्त होगी और प्रेम बढ़ने लगेगा|

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय करते समय मन में विरोध या गुस्से की भावना न रखें| याद रखें – प्रेम से ही प्रेम बढ़ता है|

घर में सुख शांति समृद्धि लाने के उपाय

[Total: 1    Average: 5/5]