अपमान से बचने के उपाय

अपमान से बचने के उपाय

अपमान से बचने के उपाय, इस संसार में हर व्यक्ति को सबसे ज्यादा प्यारा होता है उसका स्वाभिमान। जब भी उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है तो वह अपमानित महसूस करता है। अपमान एक ऐसा कलंक है, जिसे मिटाना आसान नहीं होता।

अपमान से बचने के उपाय
अपमान से बचने के उपाय

कुछ लोगों का समाज में रोजाना किसी ना किसी बात पर अपमान होता रहता है। यदि कोई गरीब है तो लोग उसकी निर्धनता का अपमान बनाते है तो कुछ लोगों को उनके रूप और सौंदर्य के कारण अपमान का सामना करना पड़ता है।

झूठे कलंक और बदनामी को दूर कर आप भी एक सम्मानित ज़िन्दगी जी सकते है, बस आपको करने होंगे ये आसान उपाय

इसी तरह अपमानित होने के पीछे कई कारण हो सकते है। शास्त्रों के अनुसार जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य भारी होता है या विपरीत दिशा में होता है, उनको समाज में अपमानित होना पड़ता है। अपमान से बचने के उपाय के लिए आपको सबसे पहले सूर्यदेव को प्रसन्न करना पड़ेगा। आइये जान लेते है अपमान से बचने के उपाय के लिए सूर्यदेव को कैसे प्रसन्न किया जाता है-

  • सूर्योदय से पहले उठने से सूर्यदेव अवश्य प्रसन्न होते है। अपमान से बचने के उपाय के लिए आप रोजाना सूर्योदय से पहले उठने की आदत डाल ले।
  • प्रातः काल में ही स्नान आदि करने के पश्चात सूर्यदेव को तांबे के लौटे से जल अर्पित करे। अपमान से बचने के उपाय के लिए जल अर्पित करते समय ‘ऊँ भास्कराय नमः’ का जाप करना चाहिए।
  • अपमान से बचने के उपाय के लिए सूर्यास्त के दौरान कभी नहीं सोना चाहिए। इस समय सोने व्यक्ति के जीवन में अंधकार छाने लगता है।
  • प्रत्येक रविवार को गुड़ दान करने से भी सूर्य भगवान बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है।

कलंक मिटाने के उपाय

कलंक मिटाने के उपाय, यदि आपसे पूछा जाए कि जीवन में सबसे गंदा दाग या धब्बा किस चीज का होता है तो आपका उत्तर भी शायद कलंक ही होगा। कलंक एक ऐसा दाग होता है, जो यदि एक बार लग जाए तो इसे मिटाने में सालो लग जाते है।

कई बार तो व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके ऊपर से कलंक का धब्बा नहीं मिटता है और उसके परिवार को आगे चलकर बार-बार अपमानित होना पड़ता है। लाल किताब में कलंक मिटाने के कई बेहतरीन उपाय दिए हुए है। यदि आप भी समाज में मान-सम्मान के साथ ज़िन्दगी जीना चाहते है तो कलंक मिटाने के इन उपायों पर अवश्य गौर करिए-

  • कलंक मिटाने के उपाय बेहद ही सरल होते है बशर्ते आपके अंदर इन उपाय के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। यदि आप भी अपने ऊपर लगे कलंक से मुक्ति पाना चाहते है तो इसके लिए एक सफेद रूमाल ले और इसके अंदर कुछ कोयले रखकर ऐसा जगह रखकर आ जाए, जहां कोई आता जाता ना हो। अथवा इसे आप किसी बहते जल में भी प्रवाहित कर सकते है। ऐसा करने से निश्चित ही आपके ऊपर लगा कलंक दूर हो जाएगा।
  • कलंक मिटाने का एक अन्य उपाय भी हम आपको बता देते है। इसके लिए किसी भी हफ्ते में बुधवार और गुरूवार के दिन दो मूली अपने नजदीक के किसी भी मंदिर में अर्पित कर दे। ध्यान रखिए भगवान को चढ़ाई जाने वाली मूली ताजी होनी चाहिए और उसके ऊपर पत्ते अवश्य होने चाहिए। कलंक मिटाने का यह उपाय कुछ ही समय में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है और आपके ऊपर लगे कलंक को हमेशा के लिए दूर कर देता है।

बदनामी से बचने के टोटके

बदनामी से बचने के टोटके, दोस्तों कई बार समाज में हमे बेवजह अपमानित या कलंकित किया जाता है और हमारे ऊपर ऐसे आरोप लगा दिए जाते है, जिनसे हमारा दूर-दूर तक कोई वास्ता ही नहीं होता। ऐसा अक्सर वही लोग करते है, जो हमारी तरक्की से ईर्ष्या करते है और वे नहीं चाहते कि हम अपनी ज़िन्दगी में खुश रहे। यदि आप भी समाज में एक मान-सम्मान वाली ज़िन्दगी व्यतीत करना चाहते है तो बदनामी से बचने के टोटके का सहारा ले सकते है। बदनामी से बचने का यह टोटका बेहद सटीक है।

  • बदनामी से बचने के टोटके के लिए आपको तीन चीजों की आवश्यका पड़ेगी। 3 गोखरू, दो पीपल के पत्ते और एक हरड़। गोखरू एक प्रकार की जड़ीबूटी होती है, जो आपको किसी भी आयुर्वेदिक और देसी दवाई वाली दुकान पर मिल जाएगी। बदनामी से बचने का यह उपाय आपको रविवार के दिन प्रातः 12 बजे से पहले अपनाना है। हालांकि सामान आप हफ्ते के किसी भी दिन में खरीद कर रख सकते है। रविवार के दिन स्नान आदि करने के पश्चात तीनो सामग्री को बारीक पीस ले। इन सामग्री को अलग-अलग ही पीसना है। पीसने के बाद तीनों सामग्री को अलग अलग कागज की पुड़िया में बांध दे। इसके बाद इन तीनो पुड़िया को अपने दाए में रखकर नीचे दिए गए मंत्र का 10 मिनट तक जाप करें-

मंत्र- सर्व गणं स्वास्ति।।

10 मिनट तक जाप करने के पश्चात तीनो पुड़िया को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख ले। इस लाल कपड़े को आप अपने घर की अलमारी या पूजा स्थल पर रख सकते है। यदि कार्यक्षेत्र में आपका अपमान होता है, तो इस लाल कपड़े को आप अपने काम करने की जगह रख ले। बदनामी से बचने का यह उपाय बेहद सरल और लाभकारी है।

झूठे कलंक से बचने के उपाय

झूठे कलंक से बचने के उपाय, आज के समय में लोग बदला लेने के लिए कुछ भी कर सकते है। लेकिन यदि आप मजबूत स्थिति में है तो आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ऐसे में कुछ लोग गलत अफवाह और बातों के जरिए आपके ऊपर कलंक लगाने लगते है।

यह बात तो सत्य है कि लोग अच्छी बातों के मुकाबले गलत बातों पर ज्यादा जल्दी विश्वास कर लेते है। एक बार झूठा कलंक यदि आपके ऊपर लग जाए तो आपका मान-सम्मान मिट्टी में मिलने में ज्यादा देर नहीं लगती। ऐसी समस्या होन पर आपको झूठे कलंक से बचने के उपाय अवश्य अपनाने चाहिए।

  • झूठे कलंक से बचने के उपाय के लिए व्यक्ति को सवा पाँच रत्ती का माणिक तांबे की अंगूठी में धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से पहले आप किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य से शुभ मूहूर्त और अपने ग्रहों की दशा अवश्य जान लें।
  • शुक्ल पक्ष में लगातार आठ दिन तक आठ बच्चों को रोजाना केला जरूर बांटे। ध्यान रखिए उन सभी बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम ही होनी चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि आपको वे केले रोजाना उन्हीं बच्चो को बांटने है। ये केले आप किसी भी जरूरतमंद बच्चों को दान कर सकते है। झूठे कलंक से बचने के यह उपाय आपके ऊपर से कंलक दूर कर समाज में यश, वैभव और मान-सम्मान बढ़ाने में मदद करता है।

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय

[Total: 1    Average: 5/5]