पति पत्नी के प्यार को बढ़ाने के उपाय

पति पत्नी के प्यार को बढ़ाने के उपाय

पति पत्नी के प्यार को बढ़ाने के उपाय और और पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय आज हम आपको बतायेगे। कृपया आप हमारी ये पोस्ट वैवाहिक जीवन में कलह को दूर करने के उपाय या पति पत्नी में अनबन दूर करने के टोटके जरूर पढ़े.

पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बहुत ही नाजुक डोर से बंधा होता हैं,जिसकी बुनियादआपसी प्यार, समझ और संयम पर आधारित होती हैं| यदि पति-पत्नी के बीच प्यार होगा तो वे अपने बच्चों की परवरिश एक खुशनुमा व स्वस्थ्य वातावरण में कर पाने में सक्षम होंगे|

हमारे हिन्दू समाज में हम शिव जी की भी पूजा अर्धनारीश्वर के रूप में करते हैं| तात्पर्य यह हैं कि हमारा समाज पति-पत्नी को एक दूसरे का पूरक मानता हैं| ये रथ के दो पहियों के समान हैं,जिनके बिना गाड़ी खींच नहीं सकती हैं|

पति पत्नी के प्यार को बढ़ाने के उपाय
पति पत्नी के प्यार को बढ़ाने के उपाय

परंतु आज के इस भाग-दौर के युग में दम्पतियों के बीच समय का बहुत अभाव हो गया हैं,जिसका सीधा असर उनके रिश्तों पर पड़ रहा हैं| आज हम इस लेख में पति-पत्नी के मध्य प्यार बढ़ाने के ज्योतिष उपायों कि चर्चा करेंगे|

  • पत्नी सिंदूर के डब्बे में गोमती चक्र को रखे : सिंदूर के डब्बे में यदि पत्नी गोमती चक्र रखती हैं,तो पति के साथ हो रहा झगड़ा खत्म हो जाता हैं,और दोनों के बीच प्यारबढ़ने लगता हैं|
  • गुड़ के जल से सूर्य को अर्घ: प्रतिदिन दम्पतियों द्वारा सुबह-सुबह नहा-धोकर, जल में थोड़ा गुड़ मिलकर सूर्य को अर्घ देने से उनके बीच आपसी मिठास बढ़ती हैं|
  • सोमवार को शिव-पार्वती कि पूजा: प्रत्येक सोमवार को जोड़े से शिव-पार्वती कि पूजा करनी चाहिए| शिव-पार्वती कि कृपा से दांपत्य जीवन में हो रहे कलह दूर हो जाते हैं|
  • राधा-कृष्ण की पूजा: सुखद दांपत्य जीवन के लिए हमें सच्ची श्रद्धा से राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए|

 पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय

पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय, पति-पत्नी के बीच कलह का मुख्य कारण उनका अहम होता हैं| जब पति-पत्नी में से कोई भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होता तो एक छोटी कहासुनी बड़े कलह का रूप ले लेती हैं|

कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि बात तलाक तक पहुँच जाते हैं| आज हम ज्योतिष शास्त्र में उल्लेखित कुछ उपायों के बारे में जानेगें जिनकी मदद से पति-पत्नी के बीच के झगड़े को खत्म किया जा सकता हैं|

  • गेंदे के फूल में सिंदूर लगा कर भगवान के प्रतिमा के आगे चढ़ा दें| फिर सच्ची श्रद्धा से भगवान की पूजा करे| गले दिन पति चढ़ाये हुए उसी गेंदा के फूल को अपनी पत्नी को भेंट में दे दें| ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच चल रहा झगड़ समाप्त हो जाता हैं|
  • आपसी झगड़े को दूर करने की लिए पति-पत्नी विघ्न्हर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा के सामने ध्यान लगा कर २ घंटे का मौन व्रत रखे| ऐसा करने से उनके बीच के झगड़े को विराम लगेगा और गणेश जी की कृपा से उनके रिश्ते मधुर होंगे|
  • माँ दुर्गा की पूजा: माँ दुर्गा की पूजा हर समस्या को दूर करने वाली होती हैं| दम्पतियों को आपसी झगड़ें को दूर करने के लिए दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करनी चाहिए|
  • हनुमानजी पूजा: लाल स्याही से किसी सफ़ेद कागज पर पति-पत्नी अपने नामों को लिखकर इसे हनुमान जी के प्रतिमा के सामने रख दें| अब आपसी रिश्तों को सुलझाने का प्रण लेकर २१ बार हनुमान चालीसा का पाठ करे| लगातार ७ मंगलवार तक ऐसा करने पर हनुमान जी की कृपा से पति-पत्नी के बीच का कलह समाप्त हो जाता हैं|

वैवाहिक जीवन में कलह को दूर करने के उपाय 

वैवाहिक जीवन में कलह को दूर करने के उपाय लिए ज्योतिषशास्त्र के लाल किताब में कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया हैं| इन मंत्रो के नियमित पाठ से पति-पत्नी के मध्य आ रही दूरियाँ समाप्त हो जाती हैं|

  • ओम् नम: संभवाय च मयो भवायच नम: शंकरायच मयस्कराय नम: शिवाय चशिवताराय च।।“–इस मंत्र का असर तभी होगा जब इसका जाप सूर्योदय से पहले किया जाए| प्रात: उठ कर नहा-धो कर पास के किसी शिव मंदिर में जा कर शिवलिंग पर जल चढ़ते हुए इस मंत्र का जाप करे| अतिशीघ्र ही हमे इस मंत्र का असर देखने को मिलेगा| वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियाँ इस मंत्र के प्रभाव से समाप्त हो जाती हैं|
  • अक्ष्यो नौ मधुसंकासे अनीक नौ समंजनम्| अत: कृणुष्व माँ ह्रदि मन इन्नोसहासति||-इस मंत्र को जाप करने से पहले हमे मन को स्थिर व शांतचित कर लेना चाहिए| तत्पश्चात पूरी श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करनी चाहिए| वैवाहिक जीवन के कलह को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप एक अचूक उपाय हैं|
  • कृष्नाय वसुदेवाय हरये परमात्मने|प्रणत् क्लेश नाशय गोविंदाय नमो नम:’–यदि पति-पत्नी में से किसी को भी बहुत गुस्सा आता हों,जिस वजह से इनके बीच झगड़े होते हों, तो यह मंत्र दंपति के गुस्से को कम करने में बहुत सहायक हैं|राधा-कृष्ण प्रेम के प्रतिक हैं|इनकी मूर्ति के सामने इस मंत्र का १०८ बार इस मंत्र का जाप करने से पति-पत्नी के बीच का मन-मुटावदूर हो जाता हैं| प्रभु की कृपा से उनके बीच वैमनयस्ता खत्म हो जाता हैंऔर रिश्ता अटूट बनता हैं|

पति पत्नी में अनबन दूर करने के टोटके

पति पत्नी में अनबन दूर करने के टोटके, पति-पत्नी के बीच के अन-बन को दूर करने के लिए ज्योतिषशास्त्र में कुछ टोटकाओं के भी उल्लेख हैं,जिनहे आजमा कर दंपति एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं| इन टोटकाओं का वर्णन इस प्रकार हैं:-

  • शुक्ल पक्ष के सोमवार अथवा रविवार को एक सिंदूर की पुड़िया लेकर रात को सोते वक्त पति के सिरहाने में रख दें| सुबह उठ कर पति आधे सिंदूर को घर में कही बिखेर दें| बचे हुए सिंदूर से पत्नी अपनी मांग भर ले| अगले दिन पति,पत्नी के सिरहाने में कर्पूर को रख दें| अगली सुबह पत्नी उस कर्पूर को घर के बाहर ले जा कर जला दें| इस टोटके से पति-पत्नी के बीच सारे अन-बन खत्म हो जाती हैं|
  • यदि पति-पत्नी के मध्य वैचारिक मतभेदो का द्वंद हैं तो इसके लिए एक मिट्टी के बर्तन में सवा किलो मशरूम लेकर इसे पूजास्थल के सामने रख दें| अब पति-पत्नी दोनों तीन मालामहामृत्युंजय मंत्र का जाप करे| मशरूम को देवी के चरणों में कुछ दिन रहने दें| इस टोटके से आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी|
  • अपने बिगड़ते वैवाहिक रिश्ते को सुधारने के लिए एक पीले कपड़े में,७ हल्दी की गाँठे,७ सुपारी,गुड़ की ७ डलियां,चने की दाल,७ पीले रंग के फूल को रख कर पोटली बना लें| अब माँ पार्वती को ध्यान कर के इस पोटली को ४० दिनों तक घर में रख| ४० दिनों के भीतर ही आप अपने रिश्तो में सुधार महसूस करेंगे|

उपयुक्त सभी मंत्र व टोटके दांपत्य जीवन की समस्याओ,झगड़े-फसाद आदि को दूर करने के लिए हैं,जिन्हे हम अपने जीवन में अपना कर एक सुखद वैवाहिक जीवन जी सकते हैं| इन सभी टोटकाओं को आज़माने से पहले हमे इस बात का ध्यान रखनी चाहिए की हम अपने साथी प्रति ईमानदार हों, तभी ये सारे उपाय व टोटके भी कम करेंगे|

पति का दिल कैसे जीते

[Total: 2    Average: 5/5]